14 फरवरी 2009

चलो इश्क का मतलब समज ले ....

जान फ़ना कर दूँ ये मेरे प्यार की रुसवाई होगी ,

दिलमें छुपा कर याद तेरी बस यूँ ही जिए जाऊँगा ....

====================================

करम कर दो आज इस नाचीज पर जरा सा ,

पलके उठाकर इक निगाह हम पर निसार कर दो ,

राहों पर बैठे हुए है हम नजरें बिछा कर कबसे ,

बस इन लबों से प्यार का इजहार करके हमें जिंदगी इनायत कर दो .....

=============================================

रस्मोवफ़ा के मायने तो हमें मालुम नहीं ,

हर साँस हमारी उनके नाम है ये उनको बताना है ,

इस वीरान दिलमें जिसकी दस्तकने इसे धडकनों से भर दिया ,

दिल के इस कोरे कागज़ पर बस उनका नाम ही लिखना है ....

==========================================

प्यारके मायने ढूँढने मैं सब किताबें खरीद लाया ,

पर तेरे एक दीदार से धड़का जो ये दिल मुझे प्यार का मतलब समज आया ...

==========================================

दो मुलाकातोंमें चार मीठी से बातमें ,

जरूर कोई प्यारी सी कशिश रही होगी ,

रात भर नींद का आंखों से ओज़ल हो गई ,

और तुम्हारी याद मेरे दिल के आशियाने को शमा बनकर रोशन कर गई ...

==============================================

5 टिप्पणियाँ:

  1. love....prem.....ye shabad chcarcha ka vishay nahi...ise mahsoos kro.....ruh mai utaaro....
    happy velentine

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. प्यार कोई चर्चा का विषय नही है ....इसे महसूस किया जाता है ...रूह में उतारा जाता है.....हेपी वैलेंटाइन

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. समझाइये बहुत सुंदर आपने तो कमाल कर दिया .

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. bahut sundar....kaafi dino ke baad comment kar raha hun..aaj kch time mil gaya...lakin maine har post padhi hai..

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं