हँसी ख़ुशी के पल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हँसी ख़ुशी के पल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

19 जुलाई 2013

मेरी सबसे फेवरिट फिल्म है....


मेरी आज तककी सबसे फेवरिट फिल्म है ...जब वी मेट .....

करीनाका गीत के पात्रमे एक सजीवता ....वो कितनी शरारतें करती है मन मानी करती है और करवाती भी है ....उसके कुछ डायलोग आज एक अलग अंदाजमे कहना चाहूंगी ....

.तो एक शब्द "दाल "  कितना अलग मतलब कर देता है हर वाक्य का इसके कुछ नमूने :
=====================================================

तुमने अभी तक मेरा (बचपना ) सब्जी रोटी ट्राई किया ना !!!!

मजा आयाना

तो अब मेरा ( पागलपन ) दाल चावल ट्राई करो ....

बड़ा मजा आएगा ...धुदुम !!!!!!

=================================================

तुम हमेशा यु दाल दाल ( बक बक ) करती रहती हो या आज कोई खास ओकेजन है ???

नहीं मैं तो हमेशा यूँ ही दाल दाल ( बक बक ) करती रहती हूँ ..क्यों ???

नहीं मेरा ये पहली पहली बार है ...तेरे जैसी कोई मिली नहीं ना आज तक .....

====================================================

मैं गुजरातकी तुवर दाल हूँ कोई डाउट मत रखना ....

===================================================

तुम्हे म्यूजियममें रखना चाहिए ....

और तुम्हे देखने दाल ( टिकट ) लगनी चाहिए ....

=======================================

कुछ फिल्मों के नाम :

दालें जमीं पर ( तारे जमीं पर )

दाल दाल होता है ( कुछ कुछ होता है )

19 जून 2011

अजब सवालके गजब जवाब .....

चलो आज अजब सवालके गजब जवाबके खेलमें शामिल हो जाए :
१....बताओ की कल रातमें छतसे गुजरनेवाला प्लेन आया था ???
= नहीं ....
१अ ..क्यों ???
=उसका टायर पंक्चर हो गया था .........
========================================
२ ........आज वो काली गाय रोटी खाने क्यों नहीं आई ????
=उसकी आज बॉय फ्रेंड के साथ डेट थी ...पिज़ा खाने गई है ....
=========================================
३ .......सबसे अच्छी कजरारी आँखें किस की है ????
= गाय की ..गौरसे देखो काजल और मस्कारा भगवानने ही लगाकर भेजा है .....
===========================================
४...तुम्हे शेरसे क्यों डर नहीं लगा ????
=क्योंकि वो तो टी वी के परदे की तस्वीरमें था ....
============================================
५....सूरज एक दिन नहीं निकलेगा तो क्या होगा ?????
=चाँद का ओवर टाइम ....गर वो अमावस नहीं हुई तो ...
============================================
६...मम्मी आज बाजूवाली आंटी इतनी जोरसे भोंक क्यों रही है ???
=कल डिनरमें गलतीसे कुत्ते वाले बिस्किट खा गयी होगी .....
=============================================
७....अगर आसमां नीचे और जमीं ऊपर होती तो ????
=हम सभी शीर्षासन करते हुए चलते फिरते ...क्योंकि बुजुर्गोने कहा है पाँव हमेशा जमीं पर रखो ....
=================================================
८...बढती हुई ट्राफिककी समस्या का कोई हाल आपके पास ????
=अब हवामे उड़ने वाले वाहनमें ही सफ़र करो .......थोडा ट्राफिक डायवर्ट हो जाएगा ...
===================================================
९... तुम्हे रातमें कौनसा सपना सबसे अच्छा लगता है ????
=जिसमे मेरी सास और बीवी ना हो वो सभी सपने .....लेकिन ये बहुत कम नसीब होता है ...
====================================================
१०.... एय प्रीति ,तुमने आज ऐसी पोस्ट क्यों लिखी ????
=क्योंकि आज मेरा दिमाग हड़ताल पर गया है ......मतलब छुट्टी पर भेजा है ...बड़ा ही थक गया था ....

26 मार्च 2011

बिन तेरे

तुमने सोचा होगा तेरे बिन हम ना जी पाएंगे !!!
भ्रम छोडो हम अकेले चाय नहीं साथ भजिया भी खायेंगे ....
बिन तेरे खिटपिट करने वाला कोई होगा नहीं
तो रोज सुबह नौ बजे तक हम चैन से सो तो पाएंगे ....
बिन तेरे कौन रोकेगा हमें लेट नाईट मूवी देखने से
यारोदोस्तोंकी टोली में देर रात तेज बाईकिंगका मज़ा भी लेकर आयेंगे ....
बिन तेरे डायेट की भी छुट्टी होगी कुछ दिन तो
जी भर के पिज़ा ,वेफर्स ,चोकलेट ,आइसक्रीम ,हलवा जलेबी कजुकतरी खायेंगे .....
बिन तेरे मोबाइल को रखेंगे हम साइलेंट मोड़ पर ही
चलो अब तो ऑफिस में हम काम तो ठीक से कर पाएंगे ....

10 फ़रवरी 2011

गब्बर सिंह एक बार फिर

ये पोस्ट भी मेरे एक अजीज दोस्त के द्वारा आज ही के दिन मुझे ईमेल से मिली थी ...कृपया ये मेरी खुद की रचना नहीं है .....
गब्बर सिंह का चरित्र चित्रण
1. सादा जीवन, उच्च विचार: उसके जीने का ढंग बड़ा सरल था. पुराने और मैले कपड़े, बढ़ी हुई दाढ़ी, महीनों से जंग खाते दांत और पहाड़ों पर खानाबदोश जीवन. जैसे मध्यकालीन भारत का फकीर हो. जीवन में अपने लक्ष्य की ओर इतना समर्पित कि ऐशो-आराम और विलासिता के लिए एक पल की भी फुर्सत नहीं. और विचारों में उत्कृष्टता के क्या कहने! 'जो डर गया, सो मर गया' जैसे संवादों से उसने जीवन की क्षणभंगुरता पर प्रकाश डाला था.
२. दयालु प्रवृत्ति: ठाकुर ने उसे अपने हाथों से पकड़ा था. इसलिए उसने ठाकुर के सिर्फ हाथों को सज़ा दी. अगर वो चाहता तो गर्दन भी काट सकता था. पर उसके ममतापूर्ण और करुणामय ह्रदय ने उसे ऐसा करने से रोक दिया.

3. नृत्य-संगीत का शौकीन: 'महबूबा ओये महबूबा' गीत के समय उसके कलाकार ह्रदय का परिचय मिलता है. अन्य डाकुओं की तरह उसका ह्रदय शुष्क नहीं था. वह जीवन में नृत्य-संगीत एवंकला के महत्त्व को समझता था. बसन्ती को पकड़ने के बाद उसके मन का नृत्यप्रेमी फिर से जाग उठा था. उसने बसन्ती के अन्दर छुपी नर्तकी को एक पल में पहचान लिया था. गौरतलब यह कि कला के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करने का वह कोई अवसर नहीं छोड़ता था.

4. अनुशासनप्रिय नायक: जब कालिया और उसके दोस्त अपने प्रोजेक्ट से नाकाम होकर लौटे तो उसने कतई ढीलाई नहीं बरती. अनुशासन के प्रति अपने अगाध समर्पण को दर्शाते हुए उसने उन्हें तुरंत सज़ा दी.
5. हास्य-रस का प्रेमी: उसमें गज़ब का सेन्स ऑफ ह्यूमर था. कालिया और उसके दो दोस्तों को मारने से पहले उसने उन तीनों को खूब हंसाया था. ताकि वो हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कह सकें. वह आधुनिक यु का 'लाफिंग बुद्धा' था.

6. नारी के प्रति सम्मान: बसन्ती जैसी सुन्दर नारी का अपहरण करने के बाद उसने उससे एक नृत्य का निवेदन किया. आज-कल का खलनायक होता तो शायद कुछ और करता.

7. भिक्षुक जीवन: उसने हिन्दू धर्म और महात्मा बुद्ध द्वारा दिखाए गए भिक्षुक जीवन के रास्ते को अपनाया था. रामपुर और अन्य गाँवों से उसे जो भी सूखा-कच्चा अनाज मिलता था, वो उसी से अपनी गुजर-बसर करता था. सोना, चांदी, बिरयानी या चिकन मलाई टिक्का की उसने कभी इच्छा ज़ाहिर नहीं की.

8. सामाजिक कार्य: डकैती के पेशे के अलावा वो छोटे बच्चों को सुलाने का भी काम करता था. सैकड़ों माताएं उसका नाम लेती थीं ताकि बच्चे बिना कलह किए सो जाएं. सरकार ने उसपर 50,000 रुपयों का इनाम घोषित कर रखा था. उस युग में 'कौन बनेगा करोड़पति' ना होने के बावजूद लोगों को रातों-रात अमीर बनाने का गब्बर का यह सच्चा प्रयास था.

9. महानायकों का निर्माता: अगर गब्बर नहीं होता तो जय और व??रू जैसे लुच्चे-लफंगे छोटी-मोटी चोरियां करते हुए स्वर्ग सिधार जाते. पर यह गब्बर के व्यक्तित्व का प्रताप था कि उन लफंगों में भी महानायक बनने की क्षमता जागी

13 जनवरी 2011

पतंग पतंग से कहती है

पतंग दुकान में गाएगी :
-छोटी फुद्दी ----मेरे ख्वाबोंमें जो आये ,आके मुझे छेड़ जाए ....
-बड़ा डुग्गा ----भोली सी सूरत आखों में मस्ती दूर खड़ी शर्माए ...आय हाय ...
छत पर मांजे को देखकर :
-तु मेरे सामने में तेरे सामने तुझे देखू के प्यार करूँ ?
-जादू तेरी नज़र खुशबू तेरा बदन ,तु हाँ कर या ना कर ..तु है मेरी किरन ...
दो पतंग साथ साथ उड़ते हुए :
-महेंदी लगा के रखना ,डोली सजा के रखना ,लेने तुझे ओ गोरी आयेंगे तेरे सजना ...
-तु मेरी अधूरी प्यास प्यास तु आ गयी मन को रास रास ,अब तो तु आ जा पास पास है गुजारिश ....
उड़ते वक्त पेच होने पर :
-बाहों के दरम्यां दो प्यार मिल रहे है ...
- ये कहाँ आ गए हम यूँ ही साथ साथ चलके ,तेरी बाहों में है जानम मेरे जिस्मो जा पिघल के ...
कट जाने पर :
-रुक जा ओ दिल दीवाने ,पूछूं तो में जरा ...
-रुक जा ओ जाने वाली रुक जा मैं तो राही तेरी मंजिल का ...
-सुनिए तो रुकिए तो क्यों है खफा कहिये तो ...
उस पर कटी फुद्दी गाएगी :
- जरा सा झूम लूँ में अरे ना रे नारे ना ....

कटी पतंग पेड़ पर अटकते वक्त :
-तुझे देखा तो ये जाना सनम ,प्यार होता है दीवाना सनम ,अब यहाँ से कहाँ जाए हम तेरी बाँहों में मर जाए हम
पेड़ पतंग से :
-बहका मैं बहका वो बहकी हवा सी आये ,एक ही नज़र में सब मंजिल मंजिल पाए ...
===वासी उतरायण की रात :
-तेरा साथ है कितना प्यारा कम लगता है जीवन सारा ,
तेरे मिलन की लगनमें हमें आना पड़ेगा दुनिया में दोबारा .....

13 नवंबर 2010

टेस्ट योर सेल्फ

देवता इंजीनियर बने तो ??:
ब्रह्मा : सिस्टम इन्स्टोलर
विष्णु : सिस्टम सपोर्टर
महेश : सिस्टम प्रोग्रामर
नारद : डेटा ट्रांसफर
यम : deliting सिस्टम
मेनका : सिस्टम वायरस .....
=====================================================
टेस्ट योर सेल्फ :
क्या आप नोर्मल इंसान है ????तो आप ये चीजें जरूर करते होंगे .....
1 .रोज पूरा अख़बार पढ़ते होंगे पर पहले पेज की हेड लाइन कौनसी थी वो याद नहीं होगा .....
2 .मोबाइल कहीं जैसे तैसे रख दिया होगा तो दस मिनट तक ढूंढते रहोगे पर दुसरे फोनसे रिंग करके मोबाइल ढूँढने की ट्राय नहीं करेंगे .........
4 .उम्मर बड़ी हो गयी पर अंगत अंगत पढना नहीं चुकते होंगे ....
5 .खास संभालकर रखी चीज कहाँ पर रखी है भूल जाते होंगे .....
6 . तीन नंबर का लक्षण आप पर लागू नहीं होता होगा ........
7 . तीन नंबर का लक्षण कौनसा होगा वो देखें ऊपर जरूर देखा होगा ....
8 . तीन नंबर का लक्षण है ही नहीं उसका अब जाकर आपको पता चलेगा ...
10 . ये दसों लक्षण नोर्मल है और चिंता करो नको आपका नौवा लक्षण भी नोर्मल ही था ......
============================================================
life changes from class room 2 office ...books 2 files ...pocket money 2 salary ...girl friend 2 wife ........
magar friends ????kabhi nahin badlate ....wo to KAMINE hi rahte hai ..........

6 अक्टूबर 2010

आज क्विज़ टाइम

===
मारे हुए इंसान के मुंहमें क्या डालना चाहिए ?
-बिरला प्लस सीमेंट ..क्योंकि इस सीमेंट में जान है .....
==================================
१३ का क्यूब रूट क्या है ?
=सुरूर ..क्यों की तेरा गुना तेरा गुना तेरा =सुरूर
===================================
कंगारूमा क्या बच्चा खो गया तब वो क्या बोली ?
=हायला ,मेरी पॉकेट किसीने मार ली ...
======================================
जो लड़की कभी हंसती ना हो उसे क्या कहते है ?
=हसी=ना
====================================
जिसका दिल टूट गया हो उसे क्या जनरल नोलेज क्यूँ नहीं देना चाहिए ?
=क्यों की जब दिल ही टूट गया तो जी .के .क्या करेंगे ???
========================================
अगर तेरा प्यार पाना है ...
वाह वाह ...वाह वाह ...
अगर तेरा प्यार पाना है ....
................
तो मेरा प्यार स्क्रू ड्रायवर है ...

7 सितंबर 2010

एक डॉक्टर की शादी

बिचारे डॉक्टर वैसे भी बहुत लेट शादी करते है पर ये कैसे पता चले की कोई डॉक्टर की शादी हो रही है ????
कुछ नुस्खे :
= बारात एम्ब्युलंसमें आये ....
= शादी ओपरेशन थियेटरमें हो ....
=रिसेप्शन ओ पी डी वोर्ड में हो ....
= फोटो एक्स रे में खींचे जाए ....
=मेहमानोंको बुफे में विटामिन की गोलियां दी जाय ....
= पानी और कोल्ड ड्रिंक की जगह ग्लूकोज़ और ओ आर एस दिया जाय ....
= वरवधू एक दुसरे को फूलो के हार की जगह स्टेथोस्कोप पहनाये ....
=और शादी ख़त्म होते ही दूल्हा बोले नेक्स्ट प्लीज़ ......
=================================================================

31 जुलाई 2010

आई एम् सॉरी

अमेरिकाके एक प्रायमरी स्कुलमें बच्चोके साथ हिलने मिलने गए ।
क्लासमें थोड़ी बातें बातें करने के बाद ओबामाने पूछा ,"किसीको कुछ पूछना है ?"
जॉन नामके लड़के ने पूछा :१...अमेरिकाने इराक पर हमला क्यों किया ?
२...जो बेंकने अबजों डॉलर के घोटाले किये उनको अमेरिकन सरकार क्यों मदद करती है ?
३....अमेरिका हमेशा पाकिस्तान की ही फेवर क्यों करता है ?????


ओबामा जवाब दे उससे पहले रिसेसका बेल बज गया ....बच्चे बाहर चले गए ....
रिसेसके बाद बच्चे वापस आये तब ओबामाने फिर पूछा : किसीको कुछ पूछना है ????
पिटर ने हाथ उठाया और पूछा : सिर्फ दो सवाल :
१....रिसेस का बेल बीस मिनट पहले ही क्यों बजाया गया ???
२...जॉन कहाँ है ????
===============================================================
एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के एक एक उदहारण दीजिये .....
नातू ना कहा : सानिया और सोनिया ...
================================================================
जुबान चुप हो तो आंखे बोलती है
आंखे बंद हो तो साँसे बोलती है
साँसे बंद हो तो धड़कन बोलती है
और धड़कन बंद हो तो ??????...........................
तो डॉक्टर बोलते है आई एम् सॉरी ......

10 जून 2010

क्या कहेना ???

यूँ शर्मीली दुल्हनसी रात का घूँघट खोल
वो सूरज के आना...क्या कहेना ???
सितारोंकी श्यामल ओढ़नी में थके तपते सुरजका
वो रात के आँचलमें सो जाना ....क्या कहना ????
पेड़की घनी घटामें सूरज छाँवमें छुपने आता है
तब अम्बियाके बीच कूकती कोयल का गाना ...क्या कहना ?????
श्यामल श्वेत बादलोंके बीचसे धरती को चिढाते हुए
सूरज का आँख मिचौली खेलना ....क्या कहेना ????
लाइफ कुछ बोरिंग सी हो गयी है ना ???
उसे थोडा चटपटा बनाते है .......
सनम का हाथ थामकर बाग़ में घुमने गए उसी वक्त
उसके बापू का इवनिंग वोक पर वहा आना ...क्या कहना ????
घर से निकलते ही रस्ते पर चलते ही
महबूबाको देखने ऊपर देखते है
वो पहले मजलेसे जूठन का गिरना ...क्या कहना ?????
हाई हील के सेंडल पहनकर मदमाती
चालसे गुजरती हुई
मेरी माशूका का केले के छिलके पर पैर फिसलना ...क्या कहना ?????
बिना चश्मा पहने उनके
लिए प्यारसे बनायी गयी खीर में
पीसी चीनी की जगह नमकका डाल देना..... क्या कहना ????
बुलाया था जिसे मिलने के लिए पहली डेट पर पहली बार
उसी महबूबा के मुझे उस वक्त राखी बंद कर चले जाना.... क्या कहेना ??????

21 फ़रवरी 2010

मेरे मोबाइल का इनबोक्स खुला ...

हैप्पी बर्थडे टू यु .....

शोक्ड ????????

एक्च्युअली आज के दिन जेम्स हॉकने "ढक्कन " बनाया था ...

तो मैंने सोचा सारे "ढक्कनों " को विश कर दूं .....!!!!!!!!

===============================================

क्या है आपके प्यार का भविष्य ???

जानिये बस एक एस एम् एस से ....

....

टाईप -<योर नेम > लव्स <योर पार्टनर नेम >

और सेंड कर दीजिये अपने पापा के नंबर पर ...........

====================================

बॉय : अगर मैं इस नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं तो मुझे इंजीनियरिंग कॉलेजकी लडकियां दिख जायेगी ???

गर्ल :फिर वहां से हाथ छोड़ देना तो मेडिकल कोलेज की भी दिख जायेगी .....

6 फ़रवरी 2010

फिर एस एम् एस की दुनियामें

दोस्तोंके लिए एक मेसेज :

कभी याद आये तो फोन करो ,यार !!!

पैसे कम हो तो एस एम् एस करो यार !!!

बिलकुल कड़के हो गए हो तो मिस कोल करो यार !!!!

और ये भी ना हो सके तो ....

मोबाइलको वायब्रेटर मोड़ पर रखकर दहीं में डाल दो

लस्सी बन जाएगी ,पीकर ऐश करो यार !!!!!

=====================================

इमरान हाश्मीका फ़िल्मी सफ़र :

इमरान हाश्मीने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले "आशिक बनाया ",

फिर "चोकलेट " में " ज़हर " डालकर "मर्डर " कर डाला ...और कहा

"कलयुग "में "अक्सर " ऐसी ही "जन्नत " नसीब होती है .....

=============================================

फ्रेंड अंकलकी सूचि :

थ्री इडियट देखने के बाद अंकल और आंटियां अपने अपने दोस्त लोगों को ये मेसेज भेज रहे है :

शायद फिर से वो

तस्वीर मिल जाए ...

जीवनके सबसे हँसी

वो पल मिल जाए ...

चल ,फिर से बैठे

क्लास की लास्ट बेंच पर

शायद वापस अपने

पुराने दिन मिल जाए .......

================================

कोलेज का क्लास रूम ट्रेनके डब्बे जैसे ही होते है ....पहली दो बेंच रिजर्व कोच होते है , बिच की तीन से साथ बेंच जनरल कम्पार्टमेंट होते है ...और लास्ट दो बेंच वी आई पी लोगों के लिए स्लीपर कोच होते है ....

24 जनवरी 2010

सेकंड हैण्ड एस एम् एस

आप ...

हाँ ..आप ही

आवारा कुत्ते

गटरके सुवर

नाली के कीड़े

गली के गोबर

मलेरिया के मच्छर

........से दूर रहना

वर्ना बीमार पड़ जाओगे .....!!!!!

========================================

दो बार लिप्स पर

दो बार गाल पर

एक बार माथे पर

दो बार आँखों पर

...................कोल्ड क्रीम लगाना मत भूल जाना ....

विंटर चल रहा है ......

===============================

बनता ने फोन लगाया ....

बनता : हेलो कौन है ?

सामने से : मैं गीता ,आप कौन ?

बनता : जी मैं गुरु ग्रन्थ साहब ....

दोबारा फोन जोड़ा >॥

बनता : हेलो जी आप कौन ?

सामने से : जी मैं सीता ....

बनता : सोरी जी रोंग नंबर मैं चंडीगढ़ लगा रहा था जी

पर अयोध्या लग गया ....

========================================

फ्री है ? नीचे देखो ...

...

...

...

....

....

...

...

अभी फ्री हो तो ऊपर देखो ....

ये तो जस्ट टाइम पास जी ....

=================================================

विशिष्ट पोस्ट

मैं यशोमी हूँ बस यशोमी ...!!!!!

आज एक ऐसी कहानी प्रस्तुत करने जा रही हूँ जो लिखना मेरे लिए अपने आपको ही चेलेंज बन गया था । चाह कर के भी मैं एक रोमांटिक कहानी लिख नहीं पायी ...